फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand women will get 30 percent reservation in PCS main exam Now

अच्छी खबर: पीसीएस मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण, पढ़ें जरूरी जानकारी

Sat, 05 Nov 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

उत्तराखंड महिला आरक्षण के शासनादेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में 30 प्रतिशत उत्तराखंड महिला आरक्षण खत्म हो गया था। हाईकोर्ट में पीसीएस परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर आए आदेश के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई बार पीसीएस मेन का रिजल्ट संशोधित किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand women will get 30 percent reservation in PCS main exam Now
आरक्षण - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणाम में उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ देगा। जो भी उम्मीदवार अब तक पीसीएस प्री परीक्षा से मेन के लिए क्वालिफाई हुए हैं, उन सभी को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड महिला आरक्षण के शासनादेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में 30 प्रतिशत उत्तराखंड महिला आरक्षण खत्म हो गया था। हाईकोर्ट में पीसीएस परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर आए आदेश के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई बार पीसीएस मेन का रिजल्ट संशोधित किया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, नौकरियों में महिलाओं का क्षैतिज आरक्षण बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच हजार उम्मीदवारों को अलग-अलग मामलों में आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई घोषित कर चुका है। अब सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के महिला आरक्षण संबंधित आदेश पर रोक लगने के बाद दोबारा पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड की महिलाओं के आरक्षण की राह खुल गई है।

आयोग का कहना है कि जो भी उम्मीदवार अब तक क्वालिफाई घोषित हो चुके हैं, वह 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पीसीएस मुख्य परीक्षा का जो परिणाम जारी होगा, उसमें उत्तराखंड महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

समूह-ग की भर्तियों के रिजल्ट में शामिल होगा आरक्षण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियां भी करा रहा है। अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड और सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर चुका है। आयोग ने इन भर्तियों में उत्तराखंड महिला आरक्षण के बजाए सभी महिलाओं के आरक्षण का विकल्प दिया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद आयोग इन भर्तियों के रिजल्ट में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देगा।

जो उम्मीदवार पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई घोषित किए जा चुके हैं, वह जनवरी में होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के परिणाम में उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार, समूह-ग में भी लाभ दिया जाएगा। 

- जीएस रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed