फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Wins Six Medals at Senior National Athletics

Dehradun News: सीनियर नेशनल एथलेटिक्स में उत्तराखंड ने जीते छह पदक

Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Wins Six Medals at Senior National Athletics
झारखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते छह पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में नौ मिनट 48.16 सैकेंड का समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। नैनीताल के दीपक भट्ट ने पुरुष वर्ग की 10000 मीटर दौड़ 29 मिनट 42.93 सैकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन




हरिद्वार की कुमारी सोनिया ने महिला वर्ग की 10000 मीटर दौड़ 36 मिनट 16.22 सैकेंड में पूरी कर रजत पदक जीता। वहीं चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट ने 10000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। उत्तराखंड एथलेटिक संघ ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed