{"_id":"5a095bed4f1c1bf2538bc75a","slug":"uttarakhand-will-get-electricity-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आने वाली बिजली से रोशन होगा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आने वाली बिजली से रोशन होगा उत्तराखंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में उत्तराखंड पंजाब से आने वाली बिजली से रोशन होगा। दिसंबर से मार्च महीने तक पंजाब उत्तराखंड को लगभग 900 मिलियन यूनिट बिजली वापस करेगा। पंजाब को यह बिजली गर्मियों के मौसम में विद्युत बैकिंग के तहत दी गई थी।
विज्ञापन
शर्त थी कि पंजाब सर्दियों में 11 फीसदी अतिरिक्त बिजली वापस करेगा। पंजाब से लगभग 894 मिलियन यूनिट बिजली मिलने की स्थिति में यूपीसीएल सर्दियों के सीजन में मांग और आपूर्ति के बीच के बढ़ते अंतर को आसानी से पाट लेगा।
विज्ञापन
सर्दियों के सीजन में प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ जाती है और उत्पादन कम हो जाता है। इस स्थिति में मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर बढ़ जाता है। सर्दियों में ग्लेशियरों के जमने की वजह से नदियों में जल प्रवाह कम हो जाता है। इस वजह से जल विद्युत परियोजनाओं से होने वाला उत्पादन कम हो जाता है।
विज्ञापन
गर्मियों में जल विद्युत परियोजनाओं से प्रतिदिन बिजली का उत्पादन 19 से 20 मिलियन यूनिट के स्तर पर पहुंच जाता है, जो सर्दियों में 10 मिलियन यूनिट से भी नीचे आ जाता है। वहीं प्रदेश में बिजली की मांग 37 से 38 मिलियन यूनिट के स्तर पर पहुंच जाती है, जो ऑफ सीजन के दौरान 31 से 32 मिलियन यूनिट प्रतिदिन के स्तर पर रहता है।
इस स्थिति से मुकाबला करने के लिए यूपीसीएल को सेंट्रल पूल से बिजली खरीदनी पड़ती है। सेंट्रल पूल से कई बार पीक ऑवर के दौरान काफी महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। सर्दियों में बिजली की मांग में इजाफा की संभावना को देखते हुए यूपीसीएल ने पंजाब को गर्मियों में 806 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई की है। अब पंजाब से उत्तराखंड को लगभग 894 मिलियन यूनिट बिजली वापस करेगा।
सर्दियों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। यूपीसीएल इसके लिए पहले से तैयार है। जब हमारे पास अतिरिक्त बिजली थी तो हमने इसकी सप्लाई पंजाब
को की है। अब पंजाब 11 फीसदी अतिरिक्त बिजली सहित इसे वापस करेगा। ऐसी स्थिति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-बीसीके मिश्रा, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल