{"_id":"679610cc1c892ee9e70f1809","slug":"uttarakhand-weather-will-remain-clear-even-on-the-inauguration-of-national-games-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दिनभर तेज धूप कर रही परेशान, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर भी साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दिनभर तेज धूप कर रही परेशान, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर भी साफ रहेगा मौसम
Sun, 26 Jan 2025 04:10 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 Jan 2025 04:10 PM IST
सार
बीते कुछ वर्षों से मौसम के बदले पैटर्न के चलते आसमान साफ होने से राहत मिल रही है। ऐसे में इस बार भी जनवरी के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होने से ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
धूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन बाद शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आमतौर पर जनवरी में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी-बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड रहती है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से मौसम के बदले पैटर्न के चलते आसमान साफ होने से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
National Games: ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 28 को पीएम करेंगे उद्धाटन
विज्ञापन
ऐसे में इस बार भी जनवरी के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होने से ठंड से राहत मिलेगी। इसका सीधा लाभ उत्तराखंड आने वाले देशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा। वहीं, शनिवार की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम साफ रहने से दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री इजाफे के साथ 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल आज (रविवार) भी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन