फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather will remain bad alert for snowfall and avalanches in higher regions till tomorrow

Uttarakhand: बिगड़ा रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

Tue, 27 Jan 2026 08:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jan 2026 08:45 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बिगड़े मौसम से प्रदेश भर में ठंड लौट आई है। बुधवार को भी प्रदेश भर में मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। वहीं, बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will remain bad alert for snowfall and avalanches in higher regions till tomorrow
बर्फ से ढका चमोली का रामणी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावनाओं को दृष्टिगत जिलाें को सतर्क किया है। रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान के जारी पूर्वानुमान के अनुसार (मंगलवार शाम पांच से बुधवार शाम पांच बजे तक) प्रदेश के विभिन्न ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की आशंका है। डीजीआरई की जारी चेतावनी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले को नारंगी श्रेणी (श्रेणी-तीन) में रखा गया है। इस श्रेणी में अधिकांश हिमस्खलन मार्गों पर गहरी व अस्थिर बर्फ जमी रहती है। इसके कारण प्राकृतिक हिमस्खलन की संभावना रहती है।

विज्ञापन


ऐसे हिमस्खलन मध्यम आकार में घाटी तल तक पहुंच सकते हैं। वहीं पिथौरागढ़ जिले को पीले रंग की श्रेणी (श्रेणी-2) में रखा गया है। इस श्रेणी में कुछ हिमस्खलन मार्गों पर अस्थिर बर्फ पाई जाती है। सीमित क्षेत्रों में छोटे आकार के प्राकृतिक हिमस्खलन की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले को हरे रंग की श्रेणी (श्रेणी-1) में रखा गया है। इस श्रेणी में सामान्यतः स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर रहती है, हालांकि कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बर्फ की अस्थिरता पाई जा सकती है। इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के निर्देशों के क्रम में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखें, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी

बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


Uttarakhand Weather: बदला मौसम; दून में झमाझम बारिश, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

चारों धामों में फिर हुई बर्फबारी

प्रदेश में मंगलवार को एक बार फिर मौसम बदला और जमकर बर्फबारी व बारिश हुई। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम, जोशीमठ और औली में बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम, तुंगनाथ और मद्महेश्वर घाटी सहित सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ छा गई। वहीं निचले इलाकों में दिनभर बारिश होने से ठंड बढ़ गई। उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। जिससे लोगों के लिए दुश्वारी का दूसरा दौर शुरू हो गया है। तमाम जगह शुक्रवार की बर्फबारी से बिजली पानी की बाधित हुई आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं, ऐसे में इस बर्फबारी ने दिक्कत और बढ़ा दी है। नीती घाटी के कोषा और गमशाली गांव में बर्फीले तूफान से घरों की टिन की छतें उड़ गईं। हालांकि नई टिहरी में मंगलवार दोपहर दो बजे बूंदाबांदी शुरू होने के बाद लोगों को शाम तक फिर से बर्फ गिरने की उम्मीद थी लेकिन हल्की बारिश ही होती रही। पर्यटन नगरी धनोल्टी, सुरकंडा मंदिर क्षेत्र आदि ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड हो गई। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। उधर, मसूरी में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 

कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश भर में मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके अलावा नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed