{"_id":"68a93b64b028025c2e0fda51","slug":"uttarakhand-weather-will-change-again-heavy-rain-expected-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश के आसार, देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश के आसार, देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
Sat, 23 Aug 2025 09:27 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:27 AM IST
सार
उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में तीन दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Cloudburst: थराली में बादल फटा... तहसील और कई घरों में घुसा मलबा, तीन लापता, गाड़ियां दबीं; स्कूल बंद
विज्ञापन
इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 और 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि 28 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन