Uttarakhand Weather: केदारनाथ व तुंगनाथ में दो घंटे बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल गया। वहीं अधिकतर मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। केदारनाथ, तुुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को दो घंटे तक बर्फबारी होती रही।
शाम को पांच बजे बाद श्रीनगर में ओलावृष्टि हुई। दोपहर में यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में दो घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बारिश हुई।
कर्णप्रयाग के थराली, देवाल और नारायणबगड़ में भी तेज बारिश हुई। इसी तरह कुमाऊं के कई पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई। राजधानी देहरादून में भी दोपहर बाद बादल छा गए।
दो घंटे तक बर्फबारी
केदारनाथ, तुुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को दो घंटे तक बर्फबारी होती रही। निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। सर्दियों में भारी बर्फबारी होने से धाम में अब भी पांच फीट से अधिक बर्फ जमी है।
10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ मई को प्रदेशभर के अनेक स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
कुछ जगहों पर तेज आंधी भी आ सकती है। दस मई और 11 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बारिश का सिलसिला भी जारी रह सकता है।