फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update: Very Heavy Rainfall Red Alert for 11 june

उत्तराखंड: शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, नदियों के पास रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह

Thu, 10 Jun 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jun 2021 11:17 PM IST
सार

उत्तराखंड में बुधवार रात से ही मौसम ने करवट बदली। रिमझिम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।  

विज्ञापन
Uttarakhand weather update: Very Heavy Rainfall  Red Alert for 11 june
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी जारी की है कि छोटी नदियों, नालों के पास रहने वाले लोग थोड़ा सावधान रहें।

विज्ञापन


उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : पहली ही बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार, मलबे से पटी सड़क, तस्वीरें...
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को राज्य के पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश से गर्मी से मिली निजात 

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार की रात झमाझम बारिश के चलते पारा काफी नीचे चला गया। इससे पिछले दो दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाने से एकबारगी लोगों को गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पढ़ने वाली गर्मी का एहसास हो गया, लेकिन सुकून देने वाली बात यह रही कि बुधवार और बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश ने थोड़ी राहत दे दी। 

अधिकतम तापमान में आई सात डिग्री की गिरावट 
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार और बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था, वही बृहस्पतिवार को 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में एक सप्ताह तक ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed