फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: rainfall stop after four days weather clear

Uttarakhand Weather: चार दिन बाद मौसम हुआ साफ, मलबा आने से कई जगह हाईवे बंद, गंगा का जलस्तर बढ़ा

Mon, 26 Sep 2022 01:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

गंगोत्री हाईवे हेल्गू गाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद है। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू करने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: rainfall stop after four days weather clear
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चार दिन आज मौसम साफ हुआ। सुबह से ही प्रदेश से सभी जिलों में धूप खिली है। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नदी, गाड़ गदेरे उफान पर हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने से श्रद्धालुओं के वाहन जगह-जगह रुके हुए हैं। 

विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे हेल्गू गाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद है। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू करने के प्रयास कर रही है। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे डाबरकोट, धरासू बैंड, कल्याणी, अचानक होटल, सिल्क्यारा मरगांव के पास मलवा आने के कारण बंद है। 
विज्ञापन


Nainital: बरसाती नाले के सैलाब में बही दिल्ली के पर्यटकों की कार, स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर देर रात अगलाड़ पुल से पहले मसूरी बैंड के पास मलबा आ गया। जिससे नेशनल हाईवे बंद होने से लोग परेशान हैं। रात से लोग हाईवे में फंसे हैं। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी है। देहरादून, यमुना घाटी, जौनपुर, नैनबाग, नौगांव, बड़कोट जाने वाले यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

उधर, बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग और तीनधारा के बीच पंत गांव और शिवमूर्ति में मलबा आने से अवरुद्ध है। रविवार रात को श्रीनगर और देवप्रयाग क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। जिसके चलते सड़क पर मलबा आ गया।

भवाली-अल्मोड़ा मार्ग बंद

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह पांच बजे भौर्या मोड़ पर थुवा की पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर गिरने से रास्ता बंद हो गया। जिसके चलते अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले वाहन सड़क के दोनों ओर फंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वांला में मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद खोल दिया गया।

पहाड़ों में बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा

पहाड़ी इलाकों में लगातार चार दिन से हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। सुबह गंगा का जलस्तर 292.25 मीटर पर दर्ज किया गया। जबकि गंगा का वार्निंग लेवल 293 मीटर है। लेकिन एहतियात बरतते हुए बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed