फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Rainfall Orange in Mountains and Yellow alert in Plain Area

Dehradun Weather: आंधी के साथ हुई तेज बारिश से नौ डिग्री गिरा तापमान, टूटा दो साल का रिकॉर्ड

Mon, 16 Oct 2023 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

Weather Update: मौसम के बदले मिजाज ने दून में तापमान के दो साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Rainfall Orange in Mountains and Yellow alert in Plain Area
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह आंधी के बाद अंधियारा छा गया और फिर जोरदार बारिश हुई। इस कारण दिन का अधिकतम तापमान नौ डिग्री गिरावट के साथ 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज हवाओं के साथ दिन भर तेज बारिश से लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए। शहर में कई जगह लोग अलाव जलाए हुए नजर आए।

विज्ञापन


तड़के सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम करीब चार बजे तक जारी रहा। सुबह के समय करीब दस बजे काले बादल छाए जाने से दोपहर तक अंधेरा छा गया। दिन में अंधेरा होने से वाहन चालकों को सुबह के समय लाइट जलाकर चलना पड़ा। उधर इस दौरान कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल का टूटा रिकॉर्ड
मौसम के बदले मिजाज ने दून में तापमान के दो साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले साल 2021 में 16 अक्तूबर को दून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को दून में सामान्य से 48 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

भरसार में हुई हुई सबसे ज्यादा बारिश
पौड़ी जिले के भरसार में सबसे अधिक 32 एमएम बारिश हुई। जबकि देहरादून के आशारोड़ी में 24.5 एमएम बारिश हुई। उधर मौसम विज्ञान केंद्र के सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ जिले में 1.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 73 फीसदी अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में बारिश हुई। दून में 3.1 एमएम बारिश हुई।

बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
आंधी के साथ हुई बारिश ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रेमनगर समेत बालावाला, मालदेवता, डोईवाला, दुधली, बड़ोवाला, भाऊवाला, डूंगा में गन्ना, धान आदि की फसल खराब हो गई। कई जगह खेत पर खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। बालावाला के किसान रमेश रावत ने बताया, धान की फसल काटने का समय आ गया है। लेकिन अचानक हुई बारिश से फसल लटक गई। ऐसे में अब फसल काटने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करना होगा।

बिजली ने भी किया परेशान
बारिश के चलते दिन में कई बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में भी दो-तीन बार बिजली कटी। कई इलाकों में सुबह कटौती हुई। खासकर आंधी के समय शहर के ज्यादातर हिस्से में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद भी दिन में कई बार बिजली की आंखमिचौली चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed