फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update today: rain and snowfall expected today, cold increasing

Uttarakhand Weather: मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड, कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Fri, 17 Dec 2021 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Dec 2021 06:33 PM IST
सार

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
uttarakhand weather update today: rain and snowfall expected today, cold increasing
- फोटो : ANI File Photo

विस्तार

राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 

विज्ञापन


नीती घाटी में जमी नदी, गदेरे
कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है।
विज्ञापन


नीती घाटी में जितने भी गदेरे और नाले बहते थे सब बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। नीती मार्ग पर गमशाली से आगे पाले की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे मार्ग बंद है। हालांकि इन दिनों यहां पर सिर्फ सेना और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती रहती है। स्थानीय लोग पहले ही निचले इलाकों में आ जाते हैं। वहीं सुरांईथोटा में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। घाटी में शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश: सर्दी की रातों में चोर हुए चौकन्ने, पुलिस सुस्त
सर्दियों के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तीर्थनगरी में रात को कड़ाके की ठंड के बीच शातिर चोर सक्रिय हो गए हैं। पिछले पांच दिनों के दौरान चोरों ने तीन चोरियां की हैं। पुलिस गश्ती टीम की सुस्ती के चलते चोर महकमे को लगातार चुनौती दे रहे हैं।

तीर्थनगरी में रात को जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ी रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच रहा है। चोरों ने अब सर्द मौसम का फायदा उठाना शुरू कर दिया। पिछले पांच दिनों के दौरान ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी हुई है। पहली चोरी की घटना 12 दिसंबर को आदर्श नगर में हुई थी। हालांकि पुलिस चारों को पकड़ने में सफल रही।


चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में
वहीं बुधवार को चोरों ने एक ही दिन में दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी साफ कर दी। चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है। स्थानीय लोग पुलिस से शहर और देहात के अंदरूनी क्षेत्रों में गश्त शुरू करने की मांग कर रहे हैं। असल में पुलिस की गश्ती टीम रात को मुख्य मार्गों और आसपास ही गश्त करती है। ऐसे में गलियों, मोहल्लों और गांवों में चोर बेखौफ होकर घूमते हैं। वहीं पुलिस चोरी की घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed