फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update today Orange alert of snowfall and hailstorm with gusty winds

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 20 Feb 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Feb 2024 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: सोमवार को भी प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहा। वहीं, आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update today Orange alert of snowfall and hailstorm with gusty winds
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बीते दो दिनों से बदला मौसम आज (मंगलवार को) भी बदला रहेगा। जबकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


PHOTOS: औली समेत चारों धाम में हुई बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियां, मैदान में बारिश से बढ़ी ठंड
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं। वहीं, केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी को भी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में देर रात जमकर बरसे मेघ

राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर में कई बार हल्की बूंदाबांदी के बाद देर रात बारिश होने से ठंड बढ़ गई। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में कोई असर नहीं पड़ा।

मसूरी में हल्की बारिश, हवा के साथ पड़े ओले

देर शाम मसूरी में मौसम बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले पड़े और मौसम में ठंड लौट आई। बारिश जब शुरू हुई तो हवा के साथ हल्के ओले भी पड़े लेकिन जमीन पर टिक नहीं पाए।  

चारों धामों में हुई बर्फबारी

पहाड़ में सोमवार शाम से ही मौसम खराब रहा और चारों धामों में बर्फबारी हुई। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती व माणा घाटी में बर्फ गिरी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ में आधा फीट, केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री-यमुनोत्री में छह इंच ताजी बर्फ जमी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed