फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Heavy Rainfall Yellow alert in three district for next 24 hours

Uttarakhand Weather: तीन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

Sat, 17 Sep 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Sep 2022 07:00 AM IST
सार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Heavy Rainfall Yellow alert in three district for next 24 hours
बारिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


धारचूला आपदा: सात दिन बाद भी वो मंजर भूल नहीं पा रहे लोग, अब बाकी हैं केवल तबाही के निशां, तस्वीरें

विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग पर लादीगाड़ के पास चट्टान गिरी, आवाजाही बंद

पूर्णागिरि मार्ग पर लादीगाड़ के पास सड़क पर चट्टान गिरने से आवाजाही बंद हो गई। अलबत्ता चट्टान गिरते वक्त आवाजाही नहीं होने से नुकसान नहीं हुआ। चट्टान के लुढ़कने से ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक आवागमन ठप हो गया। सड़क बंद होने से फंसे बाइक सवारों ने किसी तरह अपने वाहनों को पार कराया। प्रशासन ने मौसम के मद्देनजर पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पर 19 सितंबर तक रोक लगाई है लेकिन सड़क बंद होने से सेलागाड़ और आसपास के लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। बारिश से आए मलबे ने चंपावत जिले की 14 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले की ये सड़कें हुईं बंद 

बसौटी-रौकुंवर, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग-डांडा-मीडार, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर, धौन-बड़ौली, स्याला-पोथ, चल्थी-नौलापानी, रौसाल-डूंगराबोरा-चकसिलकोट, डूंगराबोरा-कायल-मटियानी, बगोटी-डूंगरालेटी, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला पाशम, बाराकोट-कोठेकरा और बाराकोट-मिर्तोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed