Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
Uttarakhand weather Update: आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की चेतावनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मंगलवार को देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
Dengue Attack: डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत
देरी से विदा होगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं। इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई।
अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।