{"_id":"6785eced8a8c2065f6085392","slug":"uttarakhand-weather-update-today-fog-and-cold-wave-alert-in-plain-areas-of-state-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत, ठंड से मिली राहत, कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत, ठंड से मिली राहत, कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट
Tue, 14 Jan 2025 10:24 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:24 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन बाद सोमवार को मौसम साफ हुआ तो तापमान में इजाफा देखने को मिला। रविवार को बारिश-बर्फबारी के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। सोमवार को यह तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। इसके चलते ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Makar Sankranti: हरिद्वार में स्नान पर्व की तैयारियां, आठ जोन और 21 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
विज्ञापन
Trending Videos
बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन
बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम सामान्य हो गया। चटख धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ताजी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे बदरीनाथ धाम से आगे माणा गांव तक बंद हो गया है। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है लेकिन बर्फ पर वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। औली सड़क पर भी सात किमी से आगे बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन