{"_id":"61b6cb54ac8eea6e230d64de","slug":"uttarakhand-weather-update-today-cloudy-sky-cold-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेट: सोमवार को मौसम खराब, सुबह से छाए बादल, पड़ रही कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेट: सोमवार को मौसम खराब, सुबह से छाए बादल, पड़ रही कड़ाके की सर्दी
Mon, 13 Dec 2021 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:59 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम केंद्र ने बताया कि लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों पाला गिर रहा है, जो अगले कुछ दिन में बढ़ जाएगा। इससे लोगों को रात और शाम से सुबह तक तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। राजधानी देहरादून सहित अधिकतर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहे। मसूरी में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं मौसम में आए इस बदलाव से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में पाले से बढ़ेगी ठंडक
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले पाले से ठंड़क में इजाफा होगा। मौसम केंद्र ने अपने बुलेटिन में बताया कि लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों पाला गिर रहा है, जो अगले कुछ दिन में बढ़ जाएगा। इससे लोगों को रात और शाम से सुबह तक तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा और पाला बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
नए साल के जश्न में मौसम भी देगा साथ, कई जगह होगी बारिश व बर्फबारी
वहीं प्रदेश में नए साल के जश्न में मौसम भी लोगों का साथ देगा। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। राज्य के तमाम पर्यटन स्थलों में हर साल बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की मुराद अक्सर पूरी हो जाती है। लेकिन, कभी-कभी उन्हें मायूस भी लौटना पड़ता है। लेकिन इस बार मौसम उनके नए साल के जश्न में कोई खलल नहीं डालेगा। उन्होंने बर्फबारी का लुत्फ लेने का मौका भी मिल सकता है।
दिसंबर में आखिरी सप्ताह के दौरान बढ़ सकती है ठंड और बर्फबारी
राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में दिसंबर में आखिरी सप्ताह के दौरान ठंड और बर्फबारी बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर और जनवरी में राज्य में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। इसी दौरान ज्यादातर इलाके में बर्फ भी गिरती है।