फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today After snowfall now fog and cold wave will hit

Uttarakhand Weather: बर्फबारी के बाद आज निकली धूप ने दी राहत, मैदान में शीतलहर करेगी परेशान

Mon, 13 Jan 2025 09:36 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:36 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। वहीं, पहाड़ाें में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today After snowfall now fog and cold wave will hit
यमुना घाटी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। वहीं, पहाड़ाें में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।
विज्ञापन


Snowfall: धनोल्टी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को दून में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Trending Videos

दिनभर की बारिश से छह डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

प्रदेशभर में बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से ठंड से थोड़ा राहत मिली। देहरादून जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed