फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Temperature will down three degree and Be ready for bitter cold weather

उत्तराखंड मौसम: इस बार कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, तीन डिग्री तक नीचे गिरेगा पारा

Sun, 07 Nov 2021 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 07:38 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: प्रशांत महासागर में ला-नीना के प्रभाव के चलते उत्तर भारत सहित उत्तरपूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Temperature will down three degree and Be ready for bitter cold weather
उत्तराखंड में ठंड में हाथ तापते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रशांत महासागर में ला-नीना (पानी ठंडा होना) तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर इसका सीधा अर्थ है उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम होना। इसके चलते पूरे उत्तर भारत सहित उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बीच पारा सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे गिर सकता है।

विज्ञापन


जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को देश से मानसून विदा हुआ। यह पिछले 50 साल में सातवीं बार है, जब मानसून इतनी देरी से विदा हुआ हो। मानसून की विदाई के साथ ही अब देश के उत्तरी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रशांत महासागर में ला-नीना के प्रभाव के चलते उत्तर भारत सहित उत्तरपूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बताया कि ला-नीना की स्थिति एक से दो माह रहती है, जिसमें ग्लोबल फैमिना के चलते समुद्री पानी ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में जब अमेरिका में समुद्री पानी गर्म होगा, तब भारत में समुद्री पानी ठंडा हो जाता है और उससे आने वाली हवाएं ठंडी हो जाती हैं। इसी प्रकार जब अल-नीनो होता है तब समुद्री पानी गर्म हो जाता है और उससे हवाएं गर्म आती हैं। जिससे बारिश नहीं होती और सूखे की स्थिति बनती है।

सर्दियों के कपड़ों से बाजार हुआ गर्म

करवाचौथ के बाद मौसम में गुनगुनी सर्दी घुलने लगी थी। इसके बाद दीपावली तक ठंडक बढ़ने लगी। हालांकि दीपावली की खरीदारी के चलते लोगों का ध्यान सर्दियों के कपड़ों पर नहीं था। वहीं अब पर्व खत्म होने के बाद बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए लोग निकल पड़े हैं। व्यापारियों को भी गर्म कपड़ों के कारोबार से उम्मीदें हैं, जिसके चलते दुकानदारों ने माल का स्टॉक कर लिया है। 

बीते दिनों हुई बरसात के बाद मौसम में गुनगुनी सर्दी महसूस देने लगी थी। हालांकि दीपावली की रौनक में यह सर्दी लोगों को ज्यादा महसूस नहीं हो पाई थी। बाजार में भी लोगों ने दीपावली के सामान की दुकानें लगाई हुई थीं तो लोग अन्य चीजों की खरीदारी से बच रहे थे। वहीं अब दीपावली खत्म हुई तो बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीद शुरू हो गई। शहर के सिविल लाइंस, बीटीगंज, रामनगर, आजादनगर और गणेशपुर सहित कई बाजारों में दुकानों पर गर्म कपड़ों का नया स्टॉक पहुंच गया है। बता दें कि रुड़की के कारोबारी अपना अधिकतर माला सहारनपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना से लाते हैं।

वहीं कुछ कारोबारी स्थानीय फैक्टरियों से माल खरीदते हैं। बहरहाल बाजार की मौजूदा स्थिति से व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। बीटीगंज स्थित दुकानदार सतीश कौशिक के अनुसार पिछले साल लॉकडाउन के चलते गर्म पकड़ों का बाजार ठंडा रहा था। इस बार बाजार में गर्म कपड़ों को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं इस बार बच्चों से लेकर युवाओं के लिए न्यू कलेक्शन आया है। हुड, जैकेट, स्वेट शर्ट, कोट और ब्लेजर आदि की बाजार में खूब डिमांड है।

शोरूम में चल रही भारी छूट
बाजार में ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए शोरूम में लुभावने ऑफर चल रहे हैं। अधिकतर शोरूम में गर्म कपड़ों के नए कलेक्शन पहुंच चुके हैं। ग्राहक जमकर नए कलेक्शन की खरीदारी कर रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित कपड़ों के कारोबारी निशांत कुंजा ने बताया कि इस बार शोरूम पर एक से बढ़कर एक जैकेट, हुड और स्वेटर आदि हैं। इनकी युवा जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं इस बार ब्लेजर भी ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। इन ब्लेजर की रेंज 1800 से शुरू होकर 8000 तक है। वहीं जैकेट भी 4000 से शुरू होकर 14 हजार रुपये तक की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed