फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand weather update: sun shines but people suffering from bitter cold

उत्तराखंड मौसम अपडेटः आज कई दिन बाद खिली धूप, लेकिन सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम

Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: sun shines but people suffering from bitter cold
अस्कोट में कुछ तरह छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

दो दिन बाद आज शुक्रवार को देहरादून में धूप खिल आई। वहीं पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरिद्वार में शुक्रवार को एक से बारह तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।  

विज्ञापन


नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल रहे। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रुद्रपयाग से केदारनाथ तक बादल छाये हैं। यहां बारिश के आसार बने हुए हैं। लेकिन चमोली जिले में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

 

यमुनोत्री क्षेत्र ऊंचाई वाले भाग में बर्फबारी का व यमुनाघाटी में बरिश का मौसम बना हुआ है। काशीपुर में बादल छाए हैं। पंतनगर में हल्की धूप खिली है। पिथौरागढ़ में आसमान दूसरे दिन भी बादलों से घिरा है। यहां बारिश के आसार है। रामनगर में धूप खिली है। अस्कोट क्षेत्र में सुबह कोहरा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए खुला

नई टिहरी नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के समीप यातायात के लिए बंद चल रहा ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए खुल गया है। बीती रात 10:45 बजे मलबा साफ कर बीआरओ ने बड़े वाहनों का आवागमन सुचारू किया।

आज और कल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में आज (शुक्रवार) बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावना है।

अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश होने का अनुमान है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड-डे कंडीशन बनी हुई है। कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 

बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

बृहस्पतिवार को केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जहां दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुईं, वहीं निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। 

केदारनाथ धाम में दोपहर 12 बजे के बाद से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। यहां पहले से छह फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। वुड स्टोन के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मौसम के खराब होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। दिनभर यहां पारा माइनस में रहा।

अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बीते 13 अक्तूबर से सभी निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, चमोली जिले में कुछ दिन चटख धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती व माणा घाटियों के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। 
 

हल्द्वानी में शीतलहर के कारण पारा नौ डिग्री लुढ़का

हल्द्वानी में शीतलहर के कारण पारा नौ डिग्री लुढ़क गया है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए और शीतलहर ने बेहाल कर दिया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 20 और 21 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। रविवार को मौसम खुलने और सूर्यदेव के दर्शन देने की संभावना है। 

नैनीताल में दोपहर बाद छाए बादल, ठंड बढ़ी

नैनीताल। तीन दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के बाद ठंड में अचानक इजाफा हो गया। दो-तीन दिन से नैनीताल में मौसम पूरी तरह सामान्य था और दिनभर धूप खिल रही थी।

बृहस्पतिवार को भी दोपहर बाद तक धूप खिली रही, लेकिन उसके बाद आसमान बादलों से घिर गया, इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया। वहीं सरोवर नगरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब भी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

तापमान कम होने के कारण नमी अधिक है। इसके चलते कोहरे की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को बादल छाने पर कुछ राहत मिलेगी और रविवार को सूर्यदेव के दर्शन देने की संभावना है। 
- विक्रम सिंह, निदेशक राज्य मौसम विज्ञान केंद्र 

तापमान कम है इसलिए कोहरने की स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण पहाड़ से ठंडी हवाएं आ रही हैं और ठंड का प्रकोप बना हुआ है। 
-डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय 

ठंड में बरतें यह सावधानी 

= मधुमेह और ब्लड प्रेशर के रोगी सूर्योदय से पहले टहलने न जाएं। 
= मधुमेह और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें। 
= ठंडी खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें। 
= पानी हल्का गुनगुना कर ही पीएं। 
= हरी सब्जियां, फलों का सेवन अधिक करें। 
= तले भुने हुए खाने, शराब के सेवन से बचें। 
= ऊनी कपड़े परतों में पहने और जरूरत होने पर ही घर के बाहर निकलें। 
= अस्थमा के मरीज नियमित रूप से इंहेलर का प्रयोग करें। 
= ठंडे पानी से न नहाएं। साथ ही सिर पर कैप जरूर लगाएं।

शीत लहर की चपेट में हरिद्वार, आज स्कूल रहेंगे बंद

शहर से लेकर देहात तक शीत लहर की चपेट में है। लगातार तीन दिन से कोहरा छाने और धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के समय स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज और कल पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक से बारह तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।  

बृहस्पतिवार को भी शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छाया रहा। बुधवार की तरह सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही शीत लहर चल रही थी। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली और पाला गिरता रहा। कोहरा लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों और बाजार में भी ठंड का असर दिखाई दिखाई। प्रमुख बाजारों में बहुत कम लोग नजर आए। शाम को हवाएं चलने से ठंड और बढ़ गई।

बाजारोें में समय से पहले ही सन्नाटा पस गया। दूसरी तरफ देहात में भी कड़ाके की ठंड में खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हो रहा है। किसान अपने खेतों में नहीं गए। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। गन्ने की कटाई का काम भी कम हो रहा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

मेयर और एमएनए ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण 

मेयर अनीता शर्मा और एमएनए उदय सिंह राणा ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में हीटर भी लगवाए और कंबल आदि की व्यवस्था उचित मिलने पर संतोष जताया। मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि भारत स्काउट गाउड और रैन बसेरों में व्यवस्था सही पाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed