Uttarakhand Weather: बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमी 10 फीट बर्फ
Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात को हल्की ठंड सता रही है। वहीं, सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में फिर से ठंड लौट आई है।
हेमकुंड साहिब में 10 फीट बर्फ जमा
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।
Surkanda Devi: अगले तीन दिन बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई
पहाड़ों में आज हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार को) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।