फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update : Snowfall Expected in these five Districts

उत्तराखंडः पांच जिलों में में आज भी होगी बारिश-बर्फबारी, ज्यादातर इलाकों में मौसम खराब

Fri, 15 Nov 2019 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update : Snowfall Expected in these five Districts

प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने और बर्फ गिरने का अंदेशा जताया है। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंड में भी इजाफा हुआ है। हालांकि देहरादून में अब मौसम साफ हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फ गिरने के ज्यादा आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बादल छाये रहने का अनुमान है। बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी भी इलाके में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चमोली जिले में बृहस्पतिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद भी बर्फबारी हुई, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, लेकिन केदारपुरी व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे।

बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी। इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से पूरे प्रदेश में तापमान गिरेगा। 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने पर पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा।

मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों में भारी हिमपात

मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर बृहस्पतिवार सुबह से ही हिमपात होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी में लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिलेभर में बादल छाए रहे। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार वहां सुबह से ही पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, रालम, छिपलाकेदार और नामिक में बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक इन चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी।

धारचूला के कालापानी, नाभीढांग, गुंजी आदि इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल घिर रहने से बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed