{"_id":"63d21565a1fa1c6c5f1e190f","slug":"uttarakhand-weather-update-rainfall-expected-today-in-many-places-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दो दिन बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, आज कई जगह हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दो दिन बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, आज कई जगह हो सकती है बारिश
Thu, 26 Jan 2023 11:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:27 AM IST
सार
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम राहत देगा। हालांकि, इसके बाद 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Joshimath: बड़ा खुलासा, खोखला हुआ शहर, जमीन के अंदर 50 मीटर तक गहरी दरारें, कभी भी धंस सकता है 30 फीसदी हिस्सा
विज्ञापन
मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का नजारा देखने को मिला। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लोहाघाट में 5.5 मिलीमीटर, कालागढ़ में पांच मिलीमीटर, जानकी चट्टी में 4.5 मिलीमीटर, चंपावत में 3.5 मिलीमीटर, चोरगलिया में 3.5 मिलीमीटर, कोटद्वार में 2.5 मिलीमीटर और राजधानी दून में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहेगा।