{"_id":"6279798dc03a1e7bba0b9eb6","slug":"uttarakhand-weather-update-rain-with-strong-winds-expected-in-24-hours-yellow-alert-issued-in-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: 24 घंटे में तेज हवाओं संग बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: 24 घंटे में तेज हवाओं संग बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी
Tue, 10 May 2022 01:59 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 10 May 2022 01:59 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की मामूली सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ ने फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना भी मौसम विज्ञानियों ने जताई है। यहां यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। सिंह के मुताबिक, राज्य के निचले व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हवाओं के चलने व दबाव से विंड सीयर की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे बार-बार बारिश देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने व ओलावृष्टि की भी पूरी संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। पिछले 10 दिन के भीतर राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में कई बार मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला है। राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई है। मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन