फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update rain snowfall and hail storm on holi 2019

उत्तराखंडः होली के त्योहार पर बारिश ने फेरा पानी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, तापमान गिरा

Wed, 20 Mar 2019 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update rain snowfall and hail storm on holi 2019
अमर उजाला फाइल फोटो

छोटी होली के त्योहार पर बारिश ने पानी फेर दिया। जहां एक ओर देहरादून में बुधवार के दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। आज तड़के देहरादून व आसपास के इलाकों, नई टिहरी और यमुनोत्री के निचले इलाकों में बारिश हुई। इस बीच बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा। वहीं यमुनोत्रीधाम के आसपास हिमपात शुरू हो गया। उधर, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही और दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


आज तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मैदानी स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

विज्ञापन

21 और 22 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

साथ ही अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि होली तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) क्षेत्र की चोटियों पर हिमपात होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो गई है।

निचले इलाकों में जनवरी के पहले दिन से शुरू हुई बर्फबारी 17 मार्च तक रुक-रुक कर होती रही। मंगलवार को सुबह के समय मौसम खुला था। बाद में दोपहर में अचानक से बादल छा गए। पौने दो बजे के करीब हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा की चोटियों पर हिमपात हुआ। इधर, जिला मुख्यालय में मौसम सुहावना बना रहा।

विज्ञापन

बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी से लगभग 12 दुकानें क्षतिग्रस्त

बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी से लगभग 12 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बामणी और माणा गांव में भी बर्फ से कई मकान दब गए हैं। रड़ांग बैंड से धाम तक हाईवे पर करीब पांच फीट तक बर्फ जमी होने से व्यवसायी बद्रीनाथ धाम तक भी नहीं जा पा रहे हैं। वर्ष 2015 में भी धाम में भारी बर्फबारी से मकानों और अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान हुआ था।
 
धाम में सात फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। यात्रा शुरू होते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लोग यहां छह माह तक व्यवसाय करते हैं। शीतकाल में व्यवसायी अपनी अस्थायी दुकानों को टीन की चादर और प्लास्टिक के तिरपाल से ढककर निचले क्षेत्रों को लौट जाते हैं। इस बार धाम में भारी बर्फबारी हुई है। अभी भी धाम में रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

माणा गांव के प्रधान पंकज बड़वाल और पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि माणा गांव अभी भी पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है। गांव में कई मकानों को बर्फबारी से नुकसान हुआ है। बर्फ पिघलने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन किया जा सकता है। इधर, जोशीमठ के एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि बद्रीनाथ धाम अभी भी बर्फ के आगोश में है, जिससे नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सकता है। बीआरओ की टीम बद्रीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed