फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update Monsoon will be active again from 15 september

उत्तराखंड मौसम अपडेटः 15 से फिर सक्रिय होगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बदरा 

Wed, 11 Sep 2019 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update Monsoon will be active again from 15 september
- फोटो : पीटीआई

मानसून की गति कुछ दिनों के लिए धीमी हुई है। मानसून 15 सितंबर से फिर सक्रिय होगा और 16 सितंबर से 19 सितंबर तक उत्तराखंड में झमाझम बारिश होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


आज भी कई जगह बारिश के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कई इलाकों में एक से दो दौर की तेज बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन

भूस्खलन और भू-कटाव से दहशत में धुर्मा गांव के ग्रामीण 

चमोली जिले के घाट आपदा में प्रभावित धुर्मा गांव में आठ सितंबर को बादल फटने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। बरसाती गदेरे के कटाव से गांव के लगभग दस मकानों को खतरा बना हुआ है। अतिवृष्टि से गांव के पैदल रास्ते और पेयजल लाइन भी तहस-नहस हो गई है। साथ ही घाट-धुर्मा-सेरा मोटर मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।

धुर्मा गांव में 50 से अधिक परिवार निवास करते हैं। आठ सितंबर को गांव के बीचोंबीच बह रहे बरसाती गदेरे के शीर्ष भाग में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। गदेरे के कटाव से जयवीर सिंह और विक्रम सिंह रावत के मकान भी बह गए हैं। जबकि महावीर सिंह, जय सिंह बिष्ट और वीरेंद्र सिंह के आवासीय मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों की कई हेक्टेयर भूमि भी बह गई है। राजकीय इंटर कॉलेज मोख धुर्मा की सुरक्षा दीवार भी बह गई है, जिससे विद्यालय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

अभी भी क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के लगभग दस मकानों को गदेरे के कटाव से खतरा बना हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि प्रभावित परिवारों को रसद और अन्य जरूरी सामग्री दी गई है। ग्रामीणों को भारी बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए कहा गया है। मौसम सामान्य होने पर गांव की सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed