{"_id":"66fd6863b327ac4da7081c53","slug":"uttarakhand-weather-update-monsoon-departs-today-from-state-now-weather-is-expected-to-remain-dry-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून की विदाई, अब मौसम शुष्क रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून की विदाई, अब मौसम शुष्क रहने के आसार
Wed, 02 Oct 2024 09:07 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:07 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड से मानसून विदा हो गया है। अब अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, यूपी, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में मानसून लौटेगा। नवरात्र के शुभारंभ से पहले मानसून ने विदाई ले ली है। ऐसे में अब मानसूनी बारिश की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। वहीं, अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: 56 साल बर्फ में दबा रहा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचा गांव, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के शेष भाग, पश्चिम उत्तर के कुछ भाग से लौट गया है। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना है।
विज्ञापन