फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Less chance of rain for next two to three days

Uttarakhand Weather: बढ़ते तापमान ने फिर कराया गर्मी का अहसास, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Fri, 26 Aug 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 11:43 AM IST
सार

कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। देहरादून से पहाड़ तक चटक धूप निकली है। लगातार हो रही बारिश से जहां कुछ राहत मिली वहीं अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Less chance of rain for  next two to three days
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते तापमान ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के सभी जिलों में चटक धूप खिली हुई है। कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसस साफ है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में अगले दो से तीन दिन बारिश की कम ही संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल राज्य में अगले दो से तीन बारिश की संभावना कम ही बताई गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...महिला आरक्षण पर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने लगाया कमजोर पैरवी का आरोप, भाजपा बोली- सरकार निकाल लेगी रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग, चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग और उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed