फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Heavy rainfall Yellow Alert in Many Districts Road Closed

Uttarakhand Weather: मसूरी में बरसे मेघ, कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे सातवें दिन खुला

Sun, 01 Sep 2024 03:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Heavy rainfall Yellow Alert in Many Districts Road Closed
माैसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली और पहाड़ों की रानी मसूरी में जोरदार बारिश हुई। उधर, माैसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शाम को तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


Rudraprayag:  तमंचे से फायर कर गुस्साए पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, मां की सहेली के घर पर थी रह रही

विज्ञापन
 

सातवें दिन शुरू हुई जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों की आवाजाही 

यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों की आवाजाही आज सातवें दिन बहाल हुई। आवाजाही शुरू होने से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों और यात्रा प्रशासन ने राहत की सांस ली। दरअसल, बीते रविवार को यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले मुख्य मोटरमार्ग का 40 मीटर हिस्सा यमुना नदी के कटाव से धंस गया था, जिसके बाद सेयमुनोत्री धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में तीन दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान

लगातार बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ है। जिससे पहाड़ों में मौसम सुहाना हो रहा है तो मैदानों में गर्मी खूब सता रही है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार के तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री के इजाफे के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते साल इस दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि पर्वतीय इलाकों के सुबह-शाम के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

मलबा आने से प्रदेश की 112 सड़कें बंद

बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से प्रदेश की 112 सड़कें बंद हो गईं। इसमें सबसे अधिक 24 मार्ग चमोली जिले में बंद हैं। जबकि रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी में 3, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 8, देहरादून में 12, अल्मोड़ा में 2, पिथौरागढ़ में 19, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 13 और टिहरी में 14 मार्ग बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed