फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update heavy spells of rain likely in eight districts including Dehradun

Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दून समेत आठ जिलों में तेज दौर की बारिश के आसार

Sat, 20 Jun 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 20 Jun 2026 02:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: बारिश और तूफान के चलने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update heavy spells of rain likely in eight districts  including Dehradun
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बारिश और तूफान के चलने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। उधर, शुक्रवार को दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


Badrinath Highway: जीरो बैंड से मारवाड़ी तक हाईवे चौड़ीकरण की तैयारी, पेड़ों का कटान शुरू, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed