{"_id":"6501404260db1d10ce072588","slug":"uttarakhand-weather-update-heavy-rain-warning-in-four-districts-including-dehradun-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम
Wed, 13 Sep 2023 11:01 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:01 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा। आज बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे
विज्ञापन
इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन