फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update heavy rain alert in five districts and yamunotri highway closed

उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे खुला, लेकिन गिर रहे पत्थर, उत्तरकाशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 31 Jul 2019 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Jul 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update heavy rain alert in five districts and yamunotri highway closed
कुछ इस तरह खतरनाक बना है हाईवे - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के पांच जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं कल रात हुई बारिश से यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में बंद हो गया था। जिसे सुबह खोल दिया गया था, लेकिन एक बार फिर बंद हो गया। सुरक्षा कारण से वाहनों को दोनों और रोका गया। हाईवे दोपहर करीब एक बजे खुल गया, लेकिन यहां पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


वहीं चमोली जिले में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां नदी घाटियों में कोहरा छाया है। आसमान में बादल हैं। जिस वजह से तापमान में गिरावट है। बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा सुचारू है। उत्तरकाशी में गंगा भागीरथी नदी में गाद की मात्रा बढ़ने से एमबी टू का बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। निगम ने नदी में गाद की मात्रा बढ़ने पर आज सुबह बिजली उत्पादन रोक दिया। निगम ने एमबी टू परियोजना का पूरा जलाशय खाली कराया। जिस वजह से निचले क्षेत्रों में गंगा भागीरथी का जलस्तर बढ़ गया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास मलबा आ गया है। जहां फिलहाल आवाजाही ठप है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मसूरी कैम्पटी रोड पर गिरा पेड़

आज सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास एक पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गई। जिस वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर मसूरी फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर सड़क को खोला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मचारियों द्वारा सड़क को सुचारू करने के लिए पेड़ को हटाया जा रहा है।

वहीं मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून के अलावा पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती है। बादल छाये रहने और बारिश से अधिकतम तापमान में भी कमी रहने की संभावना है। 

चिनग्वाड़ गांव को भूस्खलन का खतरा

रुद्रप्रयाग में धनपुर पट्टी के चिनग्वाड़ गांव के नीचे जमीन धंसने से खतरा पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन जोन की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विधायक भरत सिंह चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान सुधा देवी एवं रविन्द्र सिंह ने कहा कि कई दिनों से हो रही बारिश से गांव के मोलखंडी तोक के नीचे जमीन धंस रही है, जिससे यहां रास्ते और सिंचाई नहर को नुकसान पहुंचा है। साथ ही गोशाला व अन्य स्थानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed