{"_id":"5d6c86e48ebc3e93af0f38f9","slug":"uttarakhand-weather-update-heavy-rain-alert-for-six-districts-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेटः अगले 12 घंटों के दौरान इन छह जिलों में हो सकती है भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेटः अगले 12 घंटों के दौरान इन छह जिलों में हो सकती है भारी बारिश
Mon, 02 Sep 2019 09:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश में बारिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना
प्रदेश के अन्य इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
तीन से पांच सितंबर तक कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मिलाजुला मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में एक से दो दौर की बारिश भी हो सकती है।
तीन से पांच सितंबर तक कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मिलाजुला मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में एक से दो दौर की बारिश भी हो सकती है।