{"_id":"632e0e683d7f9a437809f5e2","slug":"uttarakhand-weather-update-extreme-rainfall-orange-alert-in-six-districts-for-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ों में बरसेगा पानी, छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ों में बरसेगा पानी, छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Sat, 24 Sep 2022 09:49 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ से लेकर मैदान तक तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने की बात कही कही है।
विज्ञापन
तवाघाट-लिपुलेख सड़क: भूस्खलन से नीचे आ गिरा पूरा 'पहाड़', लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका है।
Kedarnath: चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, विशेषज्ञ बोले- यह सामान्य घटना
नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह के मुताबिक, मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक तीन दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। तीन दिन के बाद चक्रवात के बिहार की ओर से खिसकने से बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।