फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Cold start increasing Frost started freezing in high altitude areas

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में जमने लगा पाला

Thu, 12 Oct 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Oct 2023 09:06 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  16 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Cold start increasing Frost started freezing in high altitude areas
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ समेत चारों धामों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। रात को यहां का तापमान शून्य तक पहुंच रहा है, जिससे पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है।
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Visit: बॉर्डर एरिया तक ट्रेन लाने की तैयारी, पढ़ें पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में एक डिग्री गिरा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। टिहरी जिले का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जबकि, रात के समय न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed