फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather update: Cold Day Conditions Rainfall and Snowfall welcome New Year 2020

उत्तराखंड: शीतलहर की चपेट में आधे से ज्यादा प्रदेश, बारिश-बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Cold Day Conditions Rainfall and Snowfall welcome New Year 2020
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कई पहाड़ी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले कई पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।
विज्ञापन


31 दिसंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। नए साल के पहले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में आधा से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में साढ़े पांच डिग्री गिरा पारा

भीषण ठंड में अगले कुछ दिनों में और इजाफा हो सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक और दो जनवरी को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

इसकी शुरूआत 31 दिसंबर से ही हो जाएगी। वहीं, 2000 से 2500 में आधा से डेढ़ फीट और 2500 से 3000 फीट में दो फीट तक बर्फ गिर सकती है। विशेषकर चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी। 

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में साढ़े पांच डिग्री की कमी आई। इसके कारण दिन में धूप काफी फीकी रही। एकाएक कमी आने से दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed