फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: after holi weather change, snowfall in hilly areas

उत्तराखंडः होली के बाद आज फिर मौसम हुआ खराब, बदरीनाथ, हेमकुंड में हुई बर्फबारी

Wed, 11 Mar 2020 03:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Mar 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: after holi weather change, snowfall in hilly areas
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में होली के दिन चटख धूप खिली रही, लेकिन आज बुधवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकली। दोपहर 12 बजे बाद देहरादून में बूंदा-बांदी शुरू हो गई। जिसके बाद फिर धूप खिल आई।

विज्ञापन


वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आज तड़के बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, घांघरिया के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की सूचना है। फिर ठंड लौटी आई है। श्रीनगर क्षेत्र में बादल छाए  हुए हैं। यहां तेज हवांए चल रही हैं। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक घने बादल छाए हैं। बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


नैनीताल में  हल्के बादल छाए हैं। पिथौरागढ़ में हल्के बादलों के साथ धूप खिली है। पंतनगर में बादलों के साथ सूरज की आंख मिचौली जारी है। हरिद्वार जिले में मंगलवार रात से मौसम बिगड़ गया। यहां रात में बारिश हुई। आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। फिर से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और सता सकती है बारिश और ठंड 

अभी बारिश और ठंड लोगों को और सता सकती है। आईआईटी के वैज्ञानिकों के अनुसार हरिद्वार जिले में 12 से 14 मार्च के बीच ओलावृष्टि और गरज के साथ कुल 47 मिमी बरसात होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 


आईआईटी के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी प्रो. आशीष पांडेय के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80-90 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 50 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

ओलावृष्टि और गरज के साथ कुल 60 मिमी बरसात की संभावना

11 मार्च को उत्तर-पश्चिम तथा 12-14 मार्च को दक्षिण-पूर्व दिशा से छह से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं पौड़ी गढ़वाल जनपद में 12-14 मार्च के बीच कुल 38 मिमी बरसात होने की संभावना है।
 

देहरादून जनपद में 12-14 मार्च के बीच ओलावृष्टि और गरज के साथ कुल 60 मिमी बरसात होने की संभावना है। उन्होंने सलाह दी है कि किसान 14 मार्च तक सिंचाई, कीटनाशकों के छिड़काव तथा उर्वरकों के उपयोग को रोक दें।
 

निचले, गहरे स्तर के खेतों से पानी की अत्यधिक मात्रा को निकालने के लिए जल निकास की उचित व्यवस्था करें। साथ ही दुधारू पशुओं को संतुलित आहार दें। ओलावृष्टि व बरसात के पूर्वानुमान को देखते हुए पशुधन को खुले में न छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed