{"_id":"5f45dd5e8ebc3e3d19461577","slug":"uttarakhand-weather-today-update-news-in-hindi-orange-alert-in-seven-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today : देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today : देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट
Wed, 26 Aug 2020 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
Weather Update: 35 घंटे बाद भी नहीं खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, ग्रामीणों का जरूरी वस्तुओं की हो रही किल्लत
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में बारिश हुई। राजधानी में भी दोपहर बाद कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। हालांकि कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।