Uttarakhand Weather Today : देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन आठ जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
कुमाऊं में 28 सड़कें बंद
लगातार हो रही बारिश से कुमाऊं में 28 सड़कें बंद हैं। इनमें पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-गर्ब्यांग, तवाघाट-सोबला समेत 20 सड़कें बंद हैं। बागेश्वर जिले में आठ सड़कें बंद हैं।
बुधवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते रई पुल, पंडा पुल सहित कई अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। मंगलवार रात थल-मुनस्यारी सड़क नया बस्ती और रातिगाड़ में बंद हो गई। सड़क के बंद होने से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ सहित अन्य जगहों को जाने वाले वाहन फंसे रहे।
बुधवार शाम करीब पांच बजे से कपकोट में आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। अनर्सा में मंगलवार को एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।