फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: today light rain is possible in the hilly areas.

Uttarakhand Weather : बारिश-बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बरसात संभव

Mon, 17 Feb 2025 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:37 AM IST
सार

सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई जबकि दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: today light rain is possible in the hilly areas.
उत्तराखंड में बर्फबारी file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर दूसरे दिन भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई जबकि दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बनाए रखी। दोपहर के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से ठंड एक बार फिर लौट आई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 8.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई जाते-जाते की बर्फबारी
भले ही प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी में देरी हुई हो लेकिन बीते शनिवार को हुई बर्फबारी उत्तराखंड के ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई। प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती ने कहा, 15 फरवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। इसका सीधा लाभ हमारे ग्लेशियर को मिलेगा।


नदियों का जलस्तर भी बना रहेगा। जिससे आने वाले दिनों में पेयजल जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी। कहा, बर्फबारी कम और तापमान बढ़ने से हिमालय में ग्लेशियर के साथ गंगा-यमुना के साथ सहायक नदियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। इससे पेयजल समस्या होने के साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान होगा। लेकिन हाल में हुई बर्फबारी से बहुत राहत मिलेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed