फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Latest News: Rainfall Yellow Alert in Pithoragarh and Nainital

Uttarakhand Weather: नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात

Mon, 30 Aug 2021 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Aug 2021 08:13 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Rainfall Yellow Alert in Pithoragarh and Nainital
पंचाचुली में सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। हालांकि राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में करीब तीन दिन बाद धूप खिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुमाऊं में भारी बारिश के बाद टनकपुर में शारदा नदी उफान पर आ गई। जिसके बाद शारदा चुंगी कॉलोनी में घरों में पानी घुस गया। पुलिस-प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: धारचूला में अतिवृष्टि से सात मकान जमींदोज, सात लोग मलबे में दबे, दो बच्चों के शव बरामद
विज्ञापन


इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने राज्य के अन्य जिलों में भी तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जतायी हैं। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो मौसम विज्ञानियों ने राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के पंचाचूली में सीजन का पहला हिमपात
मुनस्यारी में रविवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि सड़कें बंद होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों में भी सीजन के पहले हिमपात को लेकर कोई खुशी नहीं है। रविवार रात मुनस्यारी में मौसम ने करवट बदली और पंचाचूली की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ।

बर्फबारी को लेकर पर्यटन व्यवसायी भी ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। उनका कहना है कि बारिश के कारण सड़कें बंद होने से पर्यटक नहीं आ रहे हैं। थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह बंद है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर सड़कों पर गिर रहे हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा सड़कें अगर खुली होतीं तो पर्यटकों के आने की उम्मीद होती। वर्तमान हालात में अगर ज्यादा बर्फबारी भी होती तो कारोबार को इसका फायदा नहीं मिलता।

खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत, एक घायल

दुगड्डा-फतेहपुर नेशनल हाईवे के बीच एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक में सवार एक नेपाली मूल के युवक की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया।

दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई इंद्रजीत राणा ने बताया कि रविवार देर रात श्रीनगर से कोटद्वार की ओर आ रहा एक ट्रक फतेहपुर-दुगड्डा के बीच पीडब्लूडी स्टोर के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर वे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में सवार दोनों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक नरेश मैंदोला (32) पुत्र पीतांबर दत्त मैंदोला निवासी सिद्धपुर रिखणीखाल और एक नेपाली श्रमिक कांछा (36) घायल हो गए। घायलों को अपनी निजी कार से बेस अस्पताल कोटद्वार भर्ती कराया गया। नेपाली मूल के युवक कांछा की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed