{"_id":"6507d9ba8dc278638d03538e","slug":"uttarakhand-weather-today-high-rainfall-yellow-alert-for-three-districts-chardham-yatra-all-update-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेट: तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, मसूरी और उत्तरकाशी में जमकर बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेट: तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, मसूरी और उत्तरकाशी में जमकर बरसे मेघ
Mon, 18 Sep 2023 04:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:54 PM IST
सार
Uttarakhand weather Update: अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में दोपहर बार मौसम ने करवट बदली। मसूरी और यमुना घाटी समेत यमुनोत्री धाम में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, आज तीन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
कहां कैसा है मौसम का हाल
- पौड़ी में हल्की धूप खिली।
- विकासनगर में आसमान में बादल छाए।
- हरिद्वार में मौसम साफ।
- शहर में हल्की धूप खिली।
- उत्तरकाशी में खिली धूप।
- रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम साफ।
- ऋषिकेश में मौसम साफ।
- टिहरी जिले में धूप खिली हुई है।
- नैनीताल में मौसम साफ।
- बाजपुर में हल्की धूप खिली।
Trending Videos
मसूरी में हाईवे पर 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त
मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707A मसूरी और यमुनाब्रिज के बीच गश्ती बैंड के निकट खतरनाक बना हुआ है। यहां भूस्खलन से 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।