{"_id":"6669cde6b1a88ae3300f07a3","slug":"uttarakhand-weather-the-heat-is-not-decreasing-in-dehradun-temperature-will-rise-in-the-next-three-days-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश, अगले तीन दिन और बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश, अगले तीन दिन और बढ़ेगा पारा
Wed, 12 Jun 2024 10:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:06 PM IST
सार
Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन तक दून में गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में गर्मी की तपिश कम नहीं हो रही है। हर रोज गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में 12 जून को इतना तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक दून में गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा चमोली का जोशीमठ, कोश्याकुटोली अब श्री कैंचीधाम तहसील
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।