फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Temperature Rises Again After Two Days Crosses 40 Degree Rain Forecast for Hills This Week

Uttarakhand Weather: दो दिन बाद फिर चढ़ा पारा, 40 के पार पहुंचा; इस हफ्ते पहाड़ों पर बारिश के आसार

Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
सार

मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Temperature Rises Again After Two Days Crosses 40 Degree Rain Forecast for Hills This Week
गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

बीते कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने खूब तेवर दिखा रही है। हालांकि दो दिन पारा गिरा तो मामूली राहत मिली थी। लेकिन रविवार को एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और पारा 40 के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चटक धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


गर्मी का असर सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शाम के समय भी लू जैसी गर्म हवाएं चलती रहीं। आमतौर पर शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन रविवार को देर शाम तक गर्मी का असर बना रहा। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गर्मी में सैर सपाटा पड़ा भारी, अलग-अलग हादसों में किशोरी समेत चार लोगों की डूबने से मौत

इस सप्ताह पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

25 से 30 मई तक उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश का मैदानी इलाकों में असर बहुत कम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed