Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद अब मौसम खुला, पारा चढ़ा...सामान्य हुआ रात का तापमान
Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दो दिन पहले प्रदेश में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुला तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से राहत मिली। चटक धूप खिलने से पारा चढ़ा तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ।
लंबे इंतजार के बाद 15 फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई थी। इसका असर प्रदेश भर के तापमान पर दो दिन तक देखने को मिला। तीसरे दिन मौसम खुला तो ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के साथ 27.3 रहा। जबकि इससे पहले सामानय तापमान में एक से तीन डिग्री तक ही बढ़ोतरी हुई थी। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा।
Uttarakhand Budget Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय, 20 फरवरी को पेश होगा बजट
ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। वहीं, आज (मंगलवार) के मौसम की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.