फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather: Snowfall in Chardham, 500 Vehicle Stuck 19 Hours in Pithoragarh Highway

उत्तराखंड: चारों धाम में बर्फबारी, पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर आया बोल्डर,19 घंटे फंसे रहे 500 वाहन 

Wed, 18 Mar 2020 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/पिथौरागढ़ 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/पिथौरागढ़  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Snowfall in Chardham, 500 Vehicle Stuck 19 Hours in Pithoragarh Highway
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में दो दिन बाद बुधवार को फिर मौसम ने करवट ली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, घांघरिया, पाणा, ईराणी, झींझी गांवों के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे दिल्ली बैंड के समीप बंद हो गया। सड़क पर विशाल चट्टानों के आने से करीब 19 घंटे यातायात ठप रहा। 

विज्ञापन


बुधवार को गोपेश्वर में शाम को ओलावृष्टि हुई और बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। उधर, उत्तरकाशी जिले में जिला मुख्यालय पर बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पारा शून्य से माइनस आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन


बारिश के चलते ऑल वेदर रोड निर्माण वाले हिस्सों में हाईवे बदहाल हो गया है। मातली, बड़ेथी चुंगी, धरासू, ब्रह्मखाल आदि हिस्सों में मलबा और कीचड़ फैलने के कारण वाहनों की आवाजाही खासी जोखिम भरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को भूखे-प्यासे रहकर 19 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे दिल्ली बैंड के समीप बंद हो गया। सड़क पर विशाल चट्टानों के आने से करीब 19 घंटे यातायात ठप रहा। बस, जीप, ट्रक सहित लगभग पांच सौ वाहन दिन भर फंसे रहे। बस और जीपों में सवार यात्रियों को भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण कई यात्री लौट गए, जबकि कुछ यात्रियों को पैदल पुल से जाकर दूसरे वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, बरेली सहित अन्य शहरों की ओर जा रहे यात्री परेशान रहे। बुधवार शाम 6 बजे मार्ग खुलने पर लोग गंतव्य को रवाना हुए। 

बरेली जा रही पूजा और दिव्या ने बताया कि वह सुबह छह बजे से सड़क खुलने का इंतजार कर रही हैं। अधिकांश यात्री पैदल रास्ते से दूसरी ओर जाकर अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। जिन यात्रियों के पास अधिक सामान था और बच्चे साथ में थे, उन्हें भूखे-प्यासे बसों या टैक्सियों में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

25 किलोमीटर पैदल चलकर पिथौरागढ़ पहुंचे बहराइच के मजदूर
सड़क बंद होने के कारण कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टनकपुर से बस में बैठकर पिथौरागढ़ आ रहे बहराइच के पांच मजदूर सुबह से नौ बजे तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। जब उन्हें लगा कि सड़क नहीं खुलने वाली तो वे पैदल रास्ते से मीना बाजार पहुंचे। वहां पर पिथौरागढ़ के लिए कोई वाहन नहीं मिलने के कारण उन्हें पैदल आना पड़ा। देवी प्रसाद, संतोष, संजय, शोभाराम सहित सभी यात्री 25 किलोमीटर चलकर घाट से पिथौरागढ़ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed