फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Rain and snowfall expected in Hilly areas cold wave and fog will increase cold

Uttarakhand Weather: बदला मौसम, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, अलाव का सहारा ले रहे यात्री

Tue, 04 Nov 2025 08:22 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Nov 2025 08:22 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Rain and snowfall expected in Hilly areas cold wave and fog will increase cold
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम की समीप की चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से धाम में ठंड बढ़ गई है। धाम में ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु अलाव का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में मंगलवार को मौसम में बदहाल आने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम को बर्फबारी हुई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवाएं चलने से श्रद्धालुओं ने भी अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kartik Purnima Snan: हरिद्वार आने से पहले जान लें ये रूट प्लान, कल से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed