फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather pattern changes winds are not reaching in State temperature is continuously rising

Uttarakhand Weather: मौसम का बदला पैटर्न...उत्तराखंड तक नहीं पहुंच रहीं हवाएं, लगातार बढ़ रहा तापमान

Tue, 04 Feb 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather pattern changes winds are not reaching in State temperature is continuously rising
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ साल से बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। खासकर पर्वतीय जिलों तक, जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। यही कारण है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी न बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी। उत्तराखंड में मौजूद हिमालयी ग्लेशियर इस बार बेहद कम रिचार्ज हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पूरे प्रदेशभर में जलसंकट बन सकता है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ का जानें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। सिर्फ नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 13.2 डिग्री रहा।

प्रदेशभर में बीते 24 घंटों में 1.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य के आंकड़े से ना के बराबर है। मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल के प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का उत्तराखंड तक न पहुंचने की वजह से खुलकर बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई।

कल भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो छह जनवरी से मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed