Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी; चमोली समेत पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी
Uttarakhand Weather Update: आज कई जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। चमोली, चंपावत, नैनीताल समेत पांच जिलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विस्तार
प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर आदि जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इन जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। चमोली, चंपावत, नैनीताल समेत पांच जिलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक आज इन जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश के आसार हैं।
Roorkee: लक्सर पहुंचे सीएम धामी, ट्रैक्टर पर बैठकर और राफ्ट से किया आपदा प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण
प्रदेश में 486 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 486 सड़कें बंद हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग के तहत आठ राष्ट्रीय राजमार्ग, 35 राज्य मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग, आठ अन्य जिला मार्ग और 127 ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों सहित जिलेवार पौड़ी में 67, टिहरी में 34, चमोली में 59, रुद्रप्रयाग में 51, उत्तरकाशी में 63, देहरादून में 35, हरिद्वार में नौ, पिथौरागढ़ में 48, चंपावत में 12, अल्मोड़ा में 63, बागेश्वर में 15, नैनीताल में 28 और ऊधमसिंह नगर जिले में दो सड़कें बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.