फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Weather is expected to remain bad for three days DM alert

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार, जिलाधिकारियों को किया गया अलर्ट

Mon, 05 May 2025 08:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 May 2025 08:38 AM IST
सार

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार है, जिसके चलते जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Weather is expected to remain bad for three days DM alert
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर खराब मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। पत्र में लिखा है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत व नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

विज्ञापन


छह और सात मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। इस स्थिति में अपने जिलों में सावधानियों को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: ऋषिकेश पहुंचे आकाश और अनंत अंबानी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाए। असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील मार्गाें पर पहले से उपकरणों की उचित व्यवस्था कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed