फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather News Warning of hailstorm and heavy rain in the mountains today Read All Updates

Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी, जानें कब से बदलेगा मौसम का मिजाज

Mon, 19 May 2025 09:03 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 May 2025 09:03 AM IST
सार

पहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। मई की शुरुआत भले ही गर्मी की राहत से हुई हो, लेकिन बीते पांच दिन से दून में तपिश परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Warning of hailstorm and heavy rain in the mountains today Read All Updates
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलाें के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन

बादल छाने से तापमान सामान्य हुआ, लेकिन तपिश ने सताया

मई की शुरुआत भले ही गर्मी की राहत से हुई हो, लेकिन बीते पांच दिन से दून में तपिश परेशान कर रही है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दोपहर में तपिश परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तपिश से बारिश के बाद ही राहत मिलेगी। रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। बादल छाए रहने व हवाओं के चलने से दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: वित्त आयोग संग अहम बैठक आज:आयोग के सामने अपने प्रस्ताव रखेगी सरकार, बदरी-केदार भी जाएगी टीम

यह रहा तापमान

स्थान  अधिकतम     न्यूनतम
देहरादून      35.5     22.6
पंतनगर 33.5    24.6
मुक्तेश्वर 23.2    11.3
नई टिहरी 26.6   14.3

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed